डीएम ने 10 जनवरी से गांधी पार्क में लगने वाले सरस मेले के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रूद्रपुर 02 जनवरी, 2024- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेलें में महिला स्वंय सहायकता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टाल लगाने हेतु सीएलएफ/कलस्टर की पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सरस मेलें में स्थानीय उत्पादों को पदर्शित/विक्रय हेतु अपने-अपने स्टाल अवश्य लगायें। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने से जनपद, राज्य, देश व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग हेतु बाजार मिलता।
उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने से प्रचार-प्रसार के साथ उत्पादों की विक्री होने से आय में भी वृद्धि होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरस मेलों को ग्रामीण विकास का उत्सव कहा जाता है और इस उत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 10 जनवरी को किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित जनपद के सभी विकास खण्डों से आयी सीएलएफ/कलस्टर की पदाधिकारी उपस्थित थी।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक