प्राधिकरण के सचिव पाठक ने निरीक्षण करते हुए दिए पीएलवी को दिशा निर्देश व ग्रामीणों को दी जानकारी
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव ने तहसील गदरपुर में पीएलवी टीम के साथ निरिक्षण किया साथ ही लोगों को नालसा की निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा 12 नवंबर दिन शनिवार प्रातः 10 से 5 बजे तक रुद्रपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी देते हुऐ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक ने बताया कि जो व्यक्ति राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण कराना चाहते हैं वह किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अभिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर अपने मामले को नियत करवा सकते हैं या एडीआर केंद्र रुद्रपुर में स्वयं अथवा अधिवक्ता के जरिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी ग्रामीणों को दी। और पात्रता की नियम व शर्तें ग्रामीणों को बताई।
इससे पहले सचिव श्री पाठक ने पीएलवी गदरपुर द्वारा किए जा रहे कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया और पीएलवी को दिशा निर्देश देते हुए प्राधिकरण की जानकारी अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाने का आव्हान किया। तहसील गदरपुर पीएलवी द्वारा ग्रामीणों को पंपलेट वितरित किए व चस्पा किए गए और प्राधिकरण की जानकारी ग्रामीणों दी गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक, एडवोकेट अब्दुल नसीम, विधिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त जोशी सहित पीएलवी राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, प्रेम सिंह उपस्थित रहे साथ ही ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।




Comments
Post a Comment