संविधान दिवस के अवसर पर किया शिविर का आयोजन कराई गई निबंध प्रतियोगिता

गोपाल सिंह गौतम संपादक
गुलरभोज/गदरपुर। संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर दी गई छात्र छात्राओं को जानकारी व कराई गई निबंध प्रतियोगिता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक के आदेश अनुपालन में तहसील गदरपुर के राजकीय ए.एन.के. इंटर कालेज गूलरभोज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या रेनू पंत की अध्यक्षता में प्रातः11:00 से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया शिविर के माध्यम से भारत के सविधान के बारें में मौलिक कर्त्तव्यों के बारे में, मौलिक अधिकार व अन्य कानूनी जानकारी दी एवं हेलमेट के बारे में व मोटर अधिनियम के बारें में जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया गया।
शिविर में पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार ने संविधान के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि भारत का संविधान बनाने के लिए 7 सदस्य प्रारूप समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को बनाया गया था भारत का संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा उन्होंने बताया कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इस में नागरिकों के कर्तव्य और नागरिकों के अधिकार दोनों का विस्तार पूर्वक वर्णन है भारत का संविधान सभी को बराबर का अधिकार देता है संविधान की नजर में सभी एक समान हैं। यह संविधान कठोर भी है और लचीला भी है यह फ्लैक्सिबल है जिसमें आवश्यकतानुसार समय-समय पर संशोधन किए जा सकते हैं संविधान बनने के बाद इसमें संशोधन किए भी गए हैं।
साथ ही इससे पहले दस छात्र, छात्राओं से संविधान पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। निबंध प्रतियोगिता का परिणाम संपूर्ण जिले की सभी तहसीलों को मिलाकर प्राधिकरण के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में किया जाएगा जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को प्राधिकरण द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। शिविर के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार का कार्यक्रम विद्यालय में कराए जाने पर पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। शिविर में पीएलवी राजकुमारी, मीना, कमलेश गौतम, कुवरसिहं, प्रेमसिंह, भीमसिंह सहित 82 छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित