20 नवंबर तक चलने वाले सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ महाप्रबंधक चरण सिंह द्वारा किया गया

रुद्रपुर। 20 नवंबर तक चलने वाले सहकारिता सप्ताह का आगाज ज्ञत 14 नवंबर से किया गया। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड रुद्रपुर में 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाले 69 वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ बैंक के सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह के द्वारा सहकारिता का सतरंगा ध्वज फहराकर किया गया और इस अवसर पर सहकारिता गीत का समूह गान किया गया और साथ ही सहकारिता से संबंधित विभिन्न प्रकार के नारे लगाए गए । इस अवसर पर चरण सिंह ने सहकारिता के सातों सिद्धांतों की विस्तृत व्याख्या की। इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव, श्री सुशील कुमार, एस के शर्मा, रेशम सिंह, श्रीमती सुषमा, महेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सूरज सिंह मेहता, हिमांशु पांडे, श्रीमती सपना बिष्ट, श्रीमती आंचल बोनाल, श्रीमती शिवांगी भट्ट , सुश्री रचना, गोविंद सिंह, अंकुर आनन्द आदि कर्मचारी अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित