लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह की सरकार से मांग

रिपोर्ट दिवान सिंह बिष्ट ब्यूरो चीफ कुमाऊं
लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने आज पत्रकारों से अपने कार्यकाल की उपलब्धि को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा वह आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता के आशीर्वाद की अपेक्षा रखेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है और हर वार्ड में विकास कार्य तेजी के साथ किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि लालकुआं को बाईपास बस अड्डा की दरकार है उन्होंने कहा उनके कार्यकाल में गरीबों को घर वितरित हुए यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा वह जनता के सपनों को साकार करने के लिए लगातार वार्डों का भ्रमण करते हैं। उन्होंने कहा हर वार्ड की समस्या का समाधान किया जा रहा है, नालियों में जाल बिछा दिया है और भी कई काम प्रस्तावित हैं जिनको जल्द पूरा करने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है जितना संभव हुआ उतना करने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार देहरादून जाने के लिए यूपी मार्ग जाने की बजाय उत्तराखंड की सीमा के अंदर ही देहरादून जाने के लिए मार्ग बनाए। उन्होंने कहा अपनी राजधानी जाने के लिए आज जनता को यूपी मार्ग का लेना पढ़ता है जो शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि वह नगर में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं उन्होंने कहा वह आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता के आशीर्वाद की अपेक्षा रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक