जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर का डोर टू डोर अभियान जारी

गदरपुर। हक हमारा भी तो है के तहत गदरपुर तहसील में प्राधिकरण के द्वारा कराया गया प्रचार। न्यायालय द्वारा सभी को सस्ता और समय पर न्याय मिले इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा किया जा रहा है डोर टू डोर विधिक जानकारियां एवं कर्तव्यों व योजनाओं का प्रचार।
इसी कड़ी में 12 नंबम्बर 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव के आदेश अनुपालन में तहसील गदरपुर की टीम न०-06 व 08 द्वारा ग्राम लम्बाखेड़ा, जहाँगीरपुर में समय प्रातः से दोपहर 12:30 बजे तक "हक़ हमारा भी तो है" कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण, पोक्सो एक्ट ,घरेलू हिंसा, बाल विवाह के सम्बंध में शिविर के माध्यम से व डोर टू डोर जानकारी देकर जागरूक किया। पीएलवी राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम ,प्रेम सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित