Posts

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताएं विज्ञान के गुण

Image
रुद्रपुर। यह दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान भौतिकी विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस अभूतपूर्व खोज के लिए सर रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में 28 फरवरी को समय 10:30 बजे से स्थान वसंत राय विद्या पीठ विद्यालय ट्रांजिट कैंप में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में हर कदम पर उपयोगी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में संचार के क्षेत्र में इसके अतिरिक्त अंतरिक्ष में विज्ञान ने हमें चंद्रमा, मंगल, और ब्रह्मांड के रहस्य को जानने का अवसर दिया है। विज्ञान के द्वारा ही नई खोजो और नवाचार को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, अंधविश्वास, पाखंडवाद, रूढ़िवाद और भ्रांतियों को दूर करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान किए जान...

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया गया जनता को जागरुक बताया विज्ञान का महत्व

Image
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विषय के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया इसका उद्देश्य विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को उत्प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम तहसील गदरपुर प्रागंण में किया गया पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकारण को मुख्य उद्देश्य जनता को जागरुक करना है और उनके अधिकारों को दिलाना साथ ही जरुरत मंदो को नि:शुल्क अधिवक्ता दिलाना न्याय प्राप्त करना है। पीएलवी गोपाल सिंह गौतम ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान मानव जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। जैसे बिजली, मोबाइल फोन, इंटरनेट, चिकित्सा उपकरण, वाहन, उपग्रह, कम्प्यूटर और मशीनें यह सभी विज्ञान की देन है। उन्होनें आगे बताया कि हमें विज्ञान को जन-जन तक पहुँचना है, साथ ही जनता अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और पाखंण्डवाद एवं भ्रांतियों को दूर करना है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं...

बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में किया जागरूक

Image
रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में गत 27 फरवरी को देशबंधु मेमोरियल स्कूल रुद्रपुर में कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के आदेश पर आयोजित हुआ। कैंप में बच्चों को बताया गया न्याय प्रणाली के भीतर बाल-मैत्रीपूर्ण और बाल- संवेदनशील वातावरण को सुलभ बनाना, बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। नालसा चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज बाल विकास आयोग मे अपने अधिकारों को जाने राष्ट्रीय लोक अदालत और टोल फ्री नंबर 15100 का प्रचार प्रसार विधिक से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी देकर निशुल्क कानूनी प्रतिनिधित्व, कानूनी सहायता क्लीनिक, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समितियों में सहायता, और बाल देखभाल संस्थानों में सुरक्षा। नागरिकों के अधिकार आदि की जानकारी दी गई। इस कैंप में पैनल अधिवक्ता- गुरजीत सिंह, पीएलवी सोनी यादव, कंचन सक्सेना, प्रतिभा मंडल ने प्रतिभाग किया एवं स्कूल के छात्र-छा़त्रओं के साथ ही स्टाफ मौजूद रहा। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं व...

मानव तस्करी शोषण के शिकार महिलाओं के विषय पर शिविर आयोजित

Image
रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के आदेशानुसार 26 फरवरी को जन्मभूमि जूनियर हाई स्कूल रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में प्रातः 10.00 बजे से मानव तस्करी शोषण के शिकार महिलाओं के लिए नालसा द्वारा एक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बताया कि पीड़ितों को कैसे न्याय दिलाया जाता है और उनके के लिए क्या-क्या योजना चलाई जाती हैं आदि को विस्तार से बताया गया। पुलिस महिला और बाल विकास आयोग में अपने अधिकारों को जाने, राष्ट्रीय लोक अदालत और टोल फ्री नंबर 15100 का प्रचार प्रसार विधिक से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी देकर POSH एक्ट और घरेलू हिंसा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार आदि की जानकारी दी गई। इस शिविर मे पैनल अधिवक्ता विक्रम सिंह, पीएलवी कंचन सक्सेना, सोनी यादव, प्रतिभा मंडल, छात्र छात्राएं एवं विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। नोट-समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें सपादक गोपाल सिंह गौतम, मो नं 9927555090

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक

Image
गदरपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के आदेश अनुपालन में 23 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजनी की अध्यक्षता में पोक्सो अधिनियम एवं सरकारी अधिकारियों डाक्टरों आदि जैसी महिलाओं के साथ गहन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस असवर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत,नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में सरदार अमीरसिंह सहित बड़ी संख्या ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समाचार एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें, सम्पादक गोपाल सिंह गौतम, मो नं 99 2755 5090

नौवे दिवस पर कलाकारों ने मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया

Image
रुद्रपुर, 22 फरवरी 2026 (सू०वि०) उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 नौवे दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में उत्तराखंड के बॉलीवुड स्टार गायक पवनदीप राजन ने मेले में पहुंचे जनसमूह को गायन से मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया। उत्तराखंडी गायक पवनदीप राजन, इंदर आर्या ने पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को नाचने को मजबूर किया साथ ही इजिप्ट का तनौरा डांस का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। नौवे दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने सभी कलाकारों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।सभी को सरस मेले की बधाई दी । उन्होंने उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पवनदीप राजन ने'' जो तुम न हो; गाने से संध्या की शुरूआत की तथा उत्तराखंडी व बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, जहां उपस्थित लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए सरस आजीविका मेला 2026 न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोज़गार को बढ़ाव...

मानव तस्करी और यौन शोषण की शिकार महिलाओं के लिये नालसा की विभिन्न योजना पर शिविर आयोजन

Image
गदरपुर। मानव तस्करी और यौन शोषण का शिकार हुई लड़कियों और महिलाओं में मानसिक विकारों से संबंधित आघात का संबंध, तस्करी पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के उभरते क्षेत्र को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं, जिसमें तस्करी से संबंधित दुव्र्यवहारों की गंभीरता और अवधि का आकलन करने और पर्याप्त पुनर्वास समय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है। कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में चिंता, पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसआॅर्डर और मनोदशा संबंधी विकारों के कलए उपचारों का मूल्यांकन किया जाना चाहिए। इस विषय को लेकर 21 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव के निर्देशन में डोंगपुरी, गदरपुर में मानव तस्करी और यौन शोषण की शिकार महिलाओं के लिये नालसा की विभिन्न योजना पर शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जनता को जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किये गए जो अभी 14 मार्च 2026 को लगने वाली है। तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न जानकारी देकर जनता और महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही विवाह- पंजीकरण के पम्पलेट बांटे तथा नालसा ट्रोल फ्री न 15100, महिला हेल्प लाईन नंबर 10...