Posts

चेकिंग अभियान चलाकर एआरटीओ ने किया वाहनों का चालान, हुए वाहन सीज

Image
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड। सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी नवीन सिंह द्वारा, किच्छा के अंतर्गत चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन कार्य एवं राजस्व वसूली गई। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में कुल 115 वाहनों का चलान किया गया जिसमें 16 वाहन सीज चैक किए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोड भार वाहन, आवर हाईट वाहन एवं बिना परमिट व बिना फिटनेस, बिना टैक्स के चल रहे वाहनों का भी चालान किया गया। इसके अतिरिक्त सीट बेल्ट, प्रदूषण का न होना, बिना हेलमेंट, ओवरस्पीड, एचएसआरपी इत्यादि के भी चालान किए गए। चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन के साथ परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही। सम्यक पब्लिक समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचारों के लिए सम्पर्क करें, संपादक गोपाल सिंह गौतम मो 99275555090

एआरटीओ रुद्रपुर के अंतर्गत 11915 चैक कर, 3028 चालान काटे, 755020 रु. वसूले

Image
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, रुद्रपुर के अंतर्गत माह अप्रैल में भारी संख्या में प्रवर्तन कार्य एवं राजस्व वसूली गई। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि कुल 11915 वाहन चैक किए गए जिनमें कुल 3028 वाहनों का चालान किया गया। 185 बंद किए गये। 4919,850 रु. राजस्व वसूली की कार्रवाई की गई और 755020 रु. वसूले गए। प्रवर्तन कार्य के अंतर्गत 870 भारी वाहनों का चालान, 140 बिना फिटनेट, 311 बिना कर चालान और 237 बिना लाइसेंस के चालान किए गए। इसके साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रुद्रपुर द्वारा वाहन चालकों और वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के कागज दुरुस्त रखने व ओवरलोडिंग न करने की हिदायत दी। समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मोबाइल नंबर 9927555090

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में गोष्ठी का किया गया आयोजन

Image
रुद्रपुर। 7 अप्रैल 2025 को जिला चिकित्सालय रूद्रपुर उधमसिंहनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें योगेन्द्र कुमार सागर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के0के0 अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरेन्द्र मलिक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पंकज माथुर, डॉ हितेश, हिमांशु जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन0एच0ए0एम सहित चिकित्सालय का स्टॉफ, पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर व आमजन उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंहनगर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के सुअवसर पर उपस्थित सभी लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आहवाहन किया गया, उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक निवास करता है। एक स्वस्थ नागरिक ही देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देकर देश को विकास की ओर ले जा सकता है और अस्वस्थ व्यक्ति अपने परिवार, समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नही कर सकता। ...

सीएम के कार्यक्रम के मध्यनजर डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

Image
खटीमा 07 अप्रैल 2025 (सू0/वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आगामी 09 अप्रैल को अयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तराई बीज विकास निगम के मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम गौरव सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम के सफल सम्पादन हेतु उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंत लोक निर्माण विभाग को गर्मी को देखते हुए मंच, पंडाल, पंखे, कूलर आदि की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कराना कार्यक्रम के दौरान आवश्यकतानुसार प्रर्याप्त मोबाईल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने जिलापूर्ति अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थाना को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चन्द्र जोशी, उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवाण, जिलापूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि तरूण सिंह, अ...

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवीको ने लोगों को किया जागरुक करने का प्रयास

Image
रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर। 27 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर में से पांचवा शिविर मनाने हेतु सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में स्वयंसेवक एकत्रित हुए प्रातः सभी स्वयंसेवकों के द्वारा योग वंदना इत्यादिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा शिक्षा जगत का विकास हेतु जागरूकता रैली में प्रतिभा करते हुए घास मंडी में गए तथा अनेक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवीको ने लोगों को शिक्षा जगत का विकास करने के लिए जागरुक करने का प्रयास किया। तदुपरांत बौद्धिक सत्र हेतु फिर से सभी स्वयंसेविक सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में उपस्थित हुए बौद्धिक कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि विराट आर्य गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बलवीर तथा मुख्य अतिथि द्वारा स्वयंसेविकों का मार्गदर्शन कर सभी को शिक्षा जगत का महत्व बताते हुए सभी को पढ़ने के लिए प्रेषित किया गया और मुख्य अतिथि विराट आर्य को स्वयंसेवी को द्वारा भेंट दी गई। कार्यक्रम क...

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने तीसरे दिन निकाली जागरुकता रैली

Image
रुद्रपुर,ऊधमसिंह नगर। 25 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर का तीसरे दिन सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में स्वयंसेवक एकत्रित हुए प्रातः सभी स्वयंसेवको के द्वारा योग वन्दना इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके उपरांत स्वयंसेविको ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता रैली में प्रतिभा करते हुए घास मंडी में गए तथा अनेक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। तदुपरांत बौद्धिक सत्र हेतु पुनः सभी स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में उपस्थित हुए बौद्धिक कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथिा विजय पाल पुरातन छात्र परिषद के उधम सिंह नगर के समन्वयक एवं सूर्यमल कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर रहे जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर सभी को अपने पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेने के लिए कहा तथा सभी को पेन लगाने और अपने आसपास के पर्यावरण को सुधारने हेतु प्रयास करने को कहा। अन्य लोगों को भी ...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

Image
रुद्रपुर। आज 23 मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का सात दिवसीय 'विशेष शिविर' का शुभारंभ हुआ, सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय के विशाल कक्ष में सभी स्वयंसेवी एकत्रित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश शर्मा वार्ड पार्षद, कमल चुघ वार्ड अध्यक्ष एवं प्रवीण कुमार वार्डवासी तथा विद्यालय के आचार्य भूपराम प्रवक्ता जीव विज्ञान, रामशरण सक्सैना और आचार्य अमरीश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। तदुपरांत स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत एवं प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया, तथा स्वयं सेवी ललित मोहन द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवी धीरेंद्र भैया ने किया। इसके उपरांत सभी स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेशचंद्र भट्ट, व कार्यक्रम सहायिका ज्योति रानी उपस्थित रही एवं साथ ही 50 स्वयं से भी उपस्थित रहे। सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में स्वयंसेवियों को शारीरिक रूप से मानसिक रूप से कार्य करन...