राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने तीसरे दिन निकाली जागरुकता रैली

रुद्रपुर,ऊधमसिंह नगर। 25 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर का तीसरे दिन सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में स्वयंसेवक एकत्रित हुए प्रातः सभी स्वयंसेवको के द्वारा योग वन्दना इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके उपरांत स्वयंसेविको ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता रैली में प्रतिभा करते हुए घास मंडी में गए तथा अनेक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
तदुपरांत बौद्धिक सत्र हेतु पुनः सभी स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में उपस्थित हुए बौद्धिक कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथिा विजय पाल पुरातन छात्र परिषद के उधम सिंह नगर के समन्वयक एवं सूर्यमल कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर रहे जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर सभी को अपने पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेने के लिए कहा तथा सभी को पेन लगाने और अपने आसपास के पर्यावरण को सुधारने हेतु प्रयास करने को कहा।
अन्य लोगों को भी इस कार्य में जोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चंद्र भट्ट द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया तथा मुख्य अतिथि का धन्यवाद कार्यक्रम में कार्यक्रम सहायिका ज्योति रानी तथा स्वयं सेवक भैया व बहने उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवक भैया धीरेंद्र ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक