सीएम के कार्यक्रम के मध्यनजर डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

खटीमा 07 अप्रैल 2025 (सू0/वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आगामी 09 अप्रैल को अयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तराई बीज विकास निगम के मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम गौरव सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम के सफल सम्पादन हेतु उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंत लोक निर्माण विभाग को गर्मी को देखते हुए मंच, पंडाल, पंखे, कूलर आदि की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कराना कार्यक्रम के दौरान आवश्यकतानुसार प्रर्याप्त मोबाईल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने जिलापूर्ति अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थाना को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चन्द्र जोशी, उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवाण, जिलापूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि तरूण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीपक शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेनि0 कर्नल सीपी कोठारी आदि उपस्थित थे।
समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मो.9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित