एआरटीओ रुद्रपुर के अंतर्गत 11915 चैक कर, 3028 चालान काटे, 755020 रु. वसूले

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, रुद्रपुर के अंतर्गत माह अप्रैल में भारी संख्या में प्रवर्तन कार्य एवं राजस्व वसूली गई।
सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि कुल 11915 वाहन चैक किए गए जिनमें कुल 3028 वाहनों का चालान किया गया। 185 बंद किए गये। 4919,850 रु. राजस्व वसूली की कार्रवाई की गई और 755020 रु. वसूले गए।
प्रवर्तन कार्य के अंतर्गत 870 भारी वाहनों का चालान, 140 बिना फिटनेट, 311 बिना कर चालान और 237 बिना लाइसेंस के चालान किए गए।
इसके साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रुद्रपुर द्वारा वाहन चालकों और वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के कागज दुरुस्त रखने व ओवरलोडिंग न करने की हिदायत दी।
समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मोबाइल नंबर 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित