नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवीको ने लोगों को किया जागरुक करने का प्रयास

रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर। 27 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर में से पांचवा शिविर मनाने हेतु सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में स्वयंसेवक एकत्रित हुए प्रातः सभी स्वयंसेवकों के द्वारा योग वंदना इत्यादिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
उसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा शिक्षा जगत का विकास हेतु जागरूकता रैली में प्रतिभा करते हुए घास मंडी में गए तथा अनेक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवीको ने लोगों को शिक्षा जगत का विकास करने के लिए जागरुक करने का प्रयास किया।
तदुपरांत बौद्धिक सत्र हेतु फिर से सभी स्वयंसेविक सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में उपस्थित हुए बौद्धिक कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि विराट आर्य गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बलवीर तथा मुख्य अतिथि द्वारा स्वयंसेविकों का मार्गदर्शन कर सभी को शिक्षा जगत का महत्व बताते हुए सभी को पढ़ने के लिए प्रेषित किया गया और मुख्य अतिथि विराट आर्य को स्वयंसेवी को द्वारा भेंट दी गई।
कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चंद्र भट्ट द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम सहायिका ज्योति रानी तथा स्वयंसेवक भैया बहने उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बड़े ही अच्छे ढंग से स्वयंसेविक भैया व मीडिया प्रभारी संदीप भैया द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित