Posts

जिहादी मानसिकता के खिलाफ कोतवाली चौराहे पर पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

Image
दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं लालकुआ। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद तथा हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उदयपुर राजस्थान में मंगलवार को जिहादियों द्वारा कन्हैया लाल की गला काटकर निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में जिहादी मानसिकता के लोगों का कोतवाली चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारों को शीघ्र ही न्यायालय द्वारा फांसी की सजा दिए जाने तथा राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किए जाने की केंद्र सरकार से मांग की । बताते कोतवाली चोराहे पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद तथा हिन्दू युवा वाहिनी के सयुंक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एकत्रित हुऐ जहां आक्रोशित हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को उदयपुर राजस्थान में जिहादियों द्वारा कन्हैयालाल की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जिहादी मानसिकता रखने वाले का पुतला फूंका और केंद्र सरकार से ऐसे जिहादी एवं तालिबानी मानसिकता के लोगों को न्यायालय द्वारा फांसी की सजा तथा राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की । इस ...

नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव व अवैध तस्करी पर जागरूकता शिविर हुआ आयोजित

Image
गदरपुर। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ शिविर का आयोजन किया गया। नशीली दवाओं के कारण शरीर पर इनका किस तरीके से दुष्प्रभाव पड़ता है साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है। नशा करने वाले समाज में सम्मान नही पाते हैं इन सब बातों पर जानकारी दी गई। शिविर में अवैध तस्करी के बारे में भी प्राधिकरण के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को बताया गया साथ ही इसको कैसे रोका जाए इसकी जानकारी भी उपस्थित जनता को दी गई। यह शिविर 26 जून 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के प्रभारी सचिव के आदेश संख्या 12/2022-23 के अनुपालन में समय 11:00 से 12:30 बजे तक अयोजित हुआ "नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" विषय पर तहसील गदरपुर के सुखशांति नगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम के बारें मे जानकारी दी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की ओर से दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर में पी.एल.वी.राजकुमारी, कृष्णा रानी, मीना, कमलेश गौतम, कुवंर सिं...

1 जुलाई से नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण तौर से हो जाएगा बंद: लालचंद्र सिंह

Image
रिपोर्ट-दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं लालकुआ। सरकार के निर्देशों के मुताबिक एक जुलाई से नगर में सिगल यूज प्लास्टिक पूर्ण तौर से बंद हो जाएगा इस लिए लोग आज ही से सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की आदत बना लें। यहा उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने कहा कि जनता के सहयोग से ही वातावरण सरंक्षण के लिए सार्थक कदम बढ़ाए जा सकते हैं वातावरण को साफ सुथरा रखने में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी बनती है उन्होंने कहा कि लोग कपड़े, जूट के बैग का प्रयोग, स्टील के बर्तनों, बायोडिग्रेडेबल सामग्री के बने बैगों आदि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी बैग्स दिये जायेंगे और इसके इस्तेमाल के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल प्रयोग न करें और अन्य लोगों तक भी यह संदेश पहुंचाएं। सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए नगर में इसे अभियान के रुप में लिया जाएगा और सभी वर्गों को एक साथ लेकर सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद किया जाएग...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Image
रामगढ़। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक ग्राम सभा भियालगाँव मैं विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर नथुवाखान के वनक्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार व वन विभाग टीम द्वारा पेड़ उपलब्ध कराए गए। क्षेत्र को हरा-भरा और खुशहाल बनाए रखने के लिए पर्यावरण दिवस के अवसर ग्राम वासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस बार बढ़ती गर्मी को देखकर वृक्षारोपण जल स्रोतों के आसपास किया गया ताकि वृक्ष सूखे ना। आए दिन लोगों का ध्यान वृक्ष काटने तक ही सीमित रह गया है जिसके दुषपरिणाम से आज दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी देखने को मिल रही है जिस कारण पानी की भी कमी होने लगी है नदियों का जलस्तर भी कम होते जा रहे हैं। स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर जीवन जीने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगदीश चन्र्द (जीतू) प्रकृति प्रेमी, रामप्रसाद, नन्द किशोर, रामेश चन्र्द, दिपक, मदन लाल, हरिश, दिक्षा, व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। उक्त समाचार प्रकृति प्रेमी एंव समता सैनिक दल नैनीताल के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्र्द (जीतू) द्वारा दिया गया।

जिलाधिकारी पंत ने सिविल परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त करने पर चौहान को दी बधाई

Image
रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद के जसपुर के बलकरन सिंह के मेधावी पुत्र अर्पित चैहान को सिविल परीक्षा में 20वां स्थान पर प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि परिवार के सहयोग व कड़ी मेहनत से अर्पित को उनका लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों को शुभकामनऐं दी। जिलाधिकारी उत्तीर्ण हुए सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें ताकि जनता को आपकी योग्यता का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने मेरिट लिस्ट में आने से वंचित अभ्यर्थियों के लिए कहा कि वे असलता से निराश न होकर अपनी कमजोरी व मजबूती पर आत्म मंथन करते हुए रणनीति बनाकर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी पूरी लगन व मेहनत से आगामी परीक्षा की तैयारियों में पुनः जुट जायें।

हुकम सिंह कुंवर की पांच साल बाद भाजपा में घर वापसी

Image
रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मैं पार्टी ज्वाइन कराई, हल्द्वानी,चंपावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकम सिंह कुंवर की आज पांच साल बाद भाजपा मैं घर वापसी हो गई है,मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा मैं हुकम सिंह कुंवर को भाजपा मैं शामिल किया,इस अवसर पर हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि कांग्रेस मैं भाई भतीजा वाद परिवार वाद हावी है,उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री है इनको चंपावत से भारी मतों से जिताने की अपील की,हुकम सिंह कुंवर के भाजपा मैं घर वापसी का बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया है। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी,डॉक्टर अनिल डब्बू,जिला पंचायत अध्यक्ष ललित मोहन कुंवर,सुरेश तिवारी,दिनेश आर्या, जेड ए वारसी, नीरज पंत ने स्वागत किया है,कुंवर के साथ पूर्व सभासद बीना कुंवर,भावना पंत,उत्तम चंद,दिवान सिंह आदि ने भी भाजपा ज्वाइन की,हुकम सिंह कुंवर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी ,उत्तराखंड सरकार मैं सरकारी प्रवक्ता रह चुके है,कुंवर ने 14 साल बीजेपी मैं काम किया था पर बीच मैं वह कांग्रेस मैं सामिल हो गए थे,कुंवर एक जुझारू नेता रहे है,म...

कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Image
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।उत्तराखंड सरकार में परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, लघु एवं सूक्ष्म मध्य उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री देहरादून से कार द्वारा रुद्रपुर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सितारगंज के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ट नेता उत्तम दत्ता, ईश्वरी प्रसाद राठौर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।