नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव व अवैध तस्करी पर जागरूकता शिविर हुआ आयोजित

गदरपुर। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ शिविर का आयोजन किया गया। नशीली दवाओं के कारण शरीर पर इनका किस तरीके से दुष्प्रभाव पड़ता है साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है। नशा करने वाले समाज में सम्मान नही पाते हैं इन सब बातों पर जानकारी दी गई। शिविर में अवैध तस्करी के बारे में भी प्राधिकरण के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को बताया गया साथ ही इसको कैसे रोका जाए इसकी जानकारी भी उपस्थित जनता को दी गई।
यह शिविर 26 जून 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के प्रभारी सचिव के आदेश संख्या 12/2022-23 के अनुपालन में समय 11:00 से 12:30 बजे तक अयोजित हुआ "नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" विषय पर तहसील गदरपुर के सुखशांति नगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम के बारें मे जानकारी दी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की ओर से दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर में पी.एल.वी.राजकुमारी, कृष्णा रानी, मीना, कमलेश गौतम, कुवंर सिंह, प्रेम सिंह, उपस्थित रहे। इस शिविर में गांव के महिला व पुरुषों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक