1 जुलाई से नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण तौर से हो जाएगा बंद: लालचंद्र सिंह

रिपोर्ट-दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं
लालकुआ। सरकार के निर्देशों के मुताबिक एक जुलाई से नगर में सिगल यूज प्लास्टिक पूर्ण तौर से बंद हो जाएगा इस लिए लोग आज ही से सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की आदत बना लें। यहा उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने कहा कि जनता के सहयोग से ही वातावरण सरंक्षण के लिए सार्थक कदम बढ़ाए जा सकते हैं वातावरण को साफ सुथरा रखने में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी बनती है उन्होंने कहा कि लोग कपड़े, जूट के बैग का प्रयोग, स्टील के बर्तनों, बायोडिग्रेडेबल सामग्री के बने बैगों आदि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी बैग्स दिये जायेंगे और इसके इस्तेमाल के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल प्रयोग न करें और अन्य लोगों तक भी यह संदेश पहुंचाएं। सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए नगर में इसे अभियान के रुप में लिया जाएगा और सभी वर्गों को एक साथ लेकर सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद किया जाएगा ताकि वातावरण सरंक्षण में एक प्रभावी कदम बढ़ाया जा सकें साथ ही नगर पंचायत द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताया जा सकें। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रदूषण फैलने साथ सैंकड़ों की गिनती में लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे है जो समाज के विकास के लिए बहुत बड़ी रुकावट है इस लिए एकजुटता से वातावरण की संभाल के लिए काम करना चाहिए अच्छा और तंदुरुस्त जीवन जीने के लिए वातावरण की संभाल करनी बहुत जरुरी है। उन्होंने नगरवासियों से सिगल युज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित