विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

रामगढ़। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक ग्राम सभा भियालगाँव मैं विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर नथुवाखान के वनक्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार व वन विभाग टीम द्वारा पेड़ उपलब्ध कराए गए। क्षेत्र को हरा-भरा और खुशहाल बनाए रखने के लिए पर्यावरण दिवस के अवसर ग्राम वासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस बार बढ़ती गर्मी को देखकर वृक्षारोपण जल स्रोतों के आसपास किया गया ताकि वृक्ष सूखे ना। आए दिन लोगों का ध्यान वृक्ष काटने तक ही सीमित रह गया है जिसके दुषपरिणाम से आज दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी देखने को मिल रही है जिस कारण पानी की भी कमी होने लगी है नदियों का जलस्तर भी कम होते जा रहे हैं।
स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर जीवन जीने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगदीश चन्र्द (जीतू) प्रकृति प्रेमी, रामप्रसाद, नन्द किशोर, रामेश चन्र्द, दिपक, मदन लाल, हरिश, दिक्षा, व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। उक्त समाचार प्रकृति प्रेमी एंव समता सैनिक दल नैनीताल के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्र्द (जीतू) द्वारा दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक