जिलाधिकारी पंत ने सिविल परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त करने पर चौहान को दी बधाई

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद के जसपुर के बलकरन सिंह के मेधावी पुत्र अर्पित चैहान को सिविल परीक्षा में 20वां स्थान पर प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि परिवार के सहयोग व कड़ी मेहनत से अर्पित को उनका लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों को शुभकामनऐं दी। जिलाधिकारी उत्तीर्ण हुए सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें ताकि जनता को आपकी योग्यता का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने मेरिट लिस्ट में आने से वंचित अभ्यर्थियों के लिए कहा कि वे असलता से निराश न होकर अपनी कमजोरी व मजबूती पर आत्म मंथन करते हुए रणनीति बनाकर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी पूरी लगन व मेहनत से आगामी परीक्षा की तैयारियों में पुनः जुट जायें।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक