विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बाल विवाह निषेध अधिनियम पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

गूलरभोज। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 विषय पर आंगनवाड़ी केंद्र नगर पंचायत गूलरभोज में विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर के पीएलबी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित हुआ जिसमें बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और बाल विवाह के कारण बच्चों का जीवन किस प्रकार से प्रभावित होता है साथ ही उनको अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है आदि की जानकारी के साथ-साथ कानूनी जानकारी भी शिविर के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएलवी राजकुमारी, मीना, कमलेश गौतम, कुंवर सिंह, कृष्णा रानी उपस्थित रहे साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संतोष चौधरी आंगनवाड़ी सहायिका दुर्गा भारती ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक