राजकीय महाविद्यालय में हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन बताएं वाणिज्य न्यायालय के लाभ व दी महिला उत्पीड़न की जानकारी

गोपाल सिंह गौतम
गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में हुआ वाणिज्य न्यायालय के लाभ व भूमिका एवं महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के संबंध में जागरूकता शिविर दी गई विभिन्न जानकारियां।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव आदेश के अनुपालन में राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में 22 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया गया शिविर में इस जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं वाणिज्य कानून की विभिन्न जानकारियां देते हुए महिला उत्पीड़न के संबंधके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें घरेलू हिंसा दहेज के मामले बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारी मोटर दुर्घटना आदि को भी विस्तार पूर्वक बताते हुए बच्चों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पैनल लाँयर रेखादास ने वाणिज्य न्यायालय के लाभों के बारें में जानकारी दी। राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया और किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत अभिभावकों माता पिता व गुरुजनों से बात बताने को कहा जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सके।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर की प्रधानाचार्य माया चनपान व राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर के प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर एवं गदरपुर पुलिस के द्वारा भी बच्चों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पीएलवी टीम में राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, मीना, कुवरसिहं, प्रेमसिंह भीम सिंह, द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया।
डा. प्रमोद वर्मा, श्रीहरि प्रसाद, शिवानी धूलिया, तनुजा परिहार, अमोद कुमार पांडेय, विधिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष शंकरदत्त जोशी आदि सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ प्रोफेसर उपस्थित रहकर शिविर में प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित