विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य हर किसी को मिले न्यायः सचिव पंत

सकैनिया/गदरपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 जुलाई 2026 को एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना और लोक अदालतों के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना है, यह अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओें, बच्चों और दिव्यांगों सहित जरुरतमंदों तक न्याय सुनिश्चित है।
यह शिविर कम्युनिस्ट मिडिएशन एवं नालसा योजना के तहत आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाओं के सम्बन्ध में के बारें में मुख्य रुप से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव/सीनियर डिवीजन जज ममता पंत रही।
इस अवसर उपस्थित जनता को उन्होनें बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, कल्याणकारी योजनाओं, कम्युनिस्ट मिडिएशन के बारें में बताया गया जिसमें गांव वालों के मध्य छोटे छोटे वाद -विवाद गांव के स्तर पर मीडिएशन द्वारा निस्तारित किए जाएंगे। जिससे इन विवादों को थाने कहचरी जाने से रोका जा सके और लोगों का समय व पैसा बरवाद न हो। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत के आदेश के अनुपालन में एव ग्राम सभा सकैनिया की प्रधान मीना कम्बोज की अध्यक्षता में समय-11. 30 बजें से 2ः30 बजे तक ग्राम प्रधान के सभागार में सम्पन्न हुआ।
डिफ्रेंस काउंसलर रूविना पारूल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सोंग, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई।
शिविर समाप्ति पर सचिव ममता पंत द्वारा नींबू, अमरूद के पेड़ को लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया और उपस्थित जनता को पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मीना कम्बोज पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, मीना, कु. दीपा, संगीता सरदार, इल्मा वी, रामपाल गोपाल सिंह गौतम, कुंवर सिंह द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर संजय कुमार, मोहित कम्बो विनोद कुमार सहित बडी संख्या में ग्राम सभा के महिला पुरुष उपस्थित रहे।
नोट- समाचारों एवं विज्ञापनों के सम्पर्क करें, सम्पादक - गोपालसिंह गौतम, मो0 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित