नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के नव नियुक्त प्रशासक संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखण्ड एम पी त्रिपाठी ने ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक में बैंक की जिले में स्थित समस्त शाखाओं की ऋण वितरण वसूली एवम् निक्षेप की गहनता से समीक्षा की एवम् लक्ष्यों की पूर्ति न करने वाले शाखा प्रबंधकों को गंभीर चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने, सहकारी देयकों की बकाया धनराशि की शत प्रतिशत वसूली करने के सख्त निर्देश दिए।
इसके साथ ही सहकारी समितियों के बढ़ते एनपीए पर रोष जताया एवम् समितियों के सचिवों को समितियों के पुराने बकाया वसूलने, ऋण वितरण में तेजी लाने, दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत अल्पकालीन एवम् मध्यकालीन ऋण वितरण में तेजी लाने, सीएससी, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में व्यवसाय वृद्धि, नई पैक्स के बैंक से लिंकेज करने, अंश ‘क‘ नकद ऋण वितरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। साथ ही सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारियों, अपर जिला सहकारी अधिकारियों को समितियों के गहन निरीक्षण के निर्देश दिए।
पैक्स कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने एवम् समयबद्धता के साथ दैनिक आधार पर डे एंड करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए एवम् इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिले के समस्त सहायक विकास अधिकारी, अपार जिला सहकारी अधिकारी, जिले की समितियों के समस्त सचिव, सहकारी अमीन, एफपीओ से जुड़े अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के सचिव/महाप्रबंधक संदीप कुमार, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक श्री अजय नाइक, जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूड़ी ने भी सहकारिता उन्नयन से सम्बन्धित अपने विचार प्रस्तुत किए।
नोट- समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें, संपादक- गोपाल सिंह गौतम, मो- 9927555090



Comments
Post a Comment