आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

गूलरभोज (ऊधम सिंह नगर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की माननीय सचिव महोदया के अनुपालन और आदेश संख्या 24/2026-27 के क्रम में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) गूलरभोज में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय नशा दिवस) के अवसर पर आयोजित हुआ।
संस्थान के अधीक्षक विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।
नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई: अधीक्षक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इससे न केवल नशा करने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है, बल्कि उसका पूरा परिवार और राष्ट्र भी संकट में पड़ता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति न सिर्फ पारिवारिक कलह का कारण बनता है, बल्कि अपनी लत को पूरा करने के लिए चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी मजबूर हो जाता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को हर हाल में नशे से दूर रहना चाहिए।
कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइनों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
निःशुल्क विधिक सेवाएं: समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता।
अदालतें: स्थायी लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यप्रणाली।
नालसा टोल फ्री नंबर: किसी भी कानूनी सहायता के लिए 15100 पर संपर्क करने की जानकारी।
नालसा थीम सॉन्ग: विधिक साक्षरता को बढ़ावा देने वाले गीत की प्रस्तुति।
साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी।
पराविधिक कार्यकर्ताओं (PLVs) ने संभाला मोर्चा
इस जागरूकता अभियान में टीम संख्या-06 और 07 (तहसील गदरपुर) के पराविधिक कार्यकर्ताओं (PLVs) ने मुख्य भूमिका निभाई। टीम के सदस्य राजकुमारी, संगीता सरदार, मीना, कु० दीपा, गोपाल सिंह गौतम, कुंवर सिंह, एवं आईटीआई के मुख्य स्टाफ दीपा ढुकराढी और विजेता धपोला द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस बेहद उपयोगी और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में संस्थान के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
नोट- समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें, संपादक- गोपाल सिंह गौतम, मो नं- 992755 5090

Comments

Popular posts from this blog

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित