ऊधम सिंह नगर में सहकारिता सप्ताह के वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह के साथ सम्पन्न

रुद्रपुर। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज छठे दिन 04 जुलाई 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवम् सहकारिता विभाग ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में जिला सहायक निबंधक ऊधम सिंह नगर श्री हरीश चंद्र खंडूड़ी, बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार जी के दिशा निर्देशन में जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों और बैंक शाखाओं के कार्मिकों ने सहकारी समितियों, शासकीय कार्यालय परिसरों विद्यालयों में सहकारिता सप्ताह की आज की थीम एक पेड़ मां के नाम वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत फलदार छायादार पौधे लगाए गए। हरीश चंद्र खंडूड़ी और बैंक सचिव महाप्रबंधक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से फौजी कॉलोनी एमपैक्स और बाजपुर प्रथम एमपैक्स परिसर में पौधारोपण किया और वृक्षों के मानव जीवन पर लाभकारी प्रभाव और वृक्षों की जीवन के लिए आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला।
जनपद के खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर एवम् जसपुर आदि सभी ब्लॉकों में भी संयुक्त रूप से पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर एडीसीओ श्री बलराज सिंह, समिति और बैंक कार्मिक, सहकारी बंधु, क्षेत्र के सम्मानित कृषक आदि उपस्थित रहे।
नोट- समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें, सम्पादक गोपाल सिंह गौतम मो 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक