साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर
गूलरभोज/गदरपुर। साइबर अपराधों से साबधान रहने और विधिक जानकारी बढ़ाने के लिए एएनके इण्टर कालेज गूलरभोज में जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हुए शिविर में जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण के पैराविधक कार्यकर्ताओं ने भी अपना स्टाल लगा कर जनता को किया जागरुक बताई डालसा की विभिन्न जानकारियां।
सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ममता पंत के निर्देशानुसार साइबर अपराध और अॉनलाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ऊधम सिंह नगर द्वारा जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।
एएनके इण्टर कॉलेज गूलरभोज में जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिला पंचायत राज अधिकारी विद्यासिंह सोमलाल द्वारा की गई इस अवसर पर उन्होनें बताया कि इस तरह के शिविर आयोजित करने का उदद्ेश्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की आम जनता तक पहुचाना है। उन्होनें शिविर में आये विभिन्न विभागों के स्टालों के बारे में बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर जनता को दी जा रही जानकारी पर प्रसंशा वयक्त की।
शिविर में पैरा लीगल वालंटियर गोपाल सिंह गौतम ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की सचिव ममता पन्त के निर्देशन में स्कूलों, कॉलेजों, गांव एवं मोहल्लों में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को लगातार जागरुक किया जा रहा है जिससे वह अपने अधिकारों को जाने और किसी भी प्रकार के न्याय से वंचित न रहें।
श्री गौतम ने शिविर में बताय कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक तथा अन्य पात्र जरुरत मंदों और गरीब वंचितों को प्राधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता भी नियुक्त कराता है जिसे कोई न्याय से वंचित न रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ताओं ने बताया कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जनमानस अपने अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बन सकें।
शिविर में साइबर अपराध, जेल विजिट्स, लीगल एड अवेयरनेस, महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, कल्याणकारी योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सोंग, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एएनके इण्टर कॉलेज गूलरभोज के प्रधानाचार्य श्री मौर्य जी के नेतत्व में विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, मीना, कु. दीपा, संगीता सरदार, इल्मा बी, रामपाल, गोपाल सिंह गौतम, कुंवर सिंह द्वारा ग्रामीणों को जागरूक गया।
नोट- समाचार एवं विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें, सम्पादक- गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090
Comments
Post a Comment