स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा किया गया

रुद्रपुर। ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया।* रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपलिया नंबर एक की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय मण्डल ने 53, सुरजीत मण्डल ने 68 और रिक्की मण्डल ने ताबड़तोड़ 58 रन की शानदार पारियां खेलीं। जीत के लिए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर की टीम पिपलिया नंबर एक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई। इस तरह पिपलिया नंबर एक ने 84 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रिक्की मण्डल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर कराए जाने की बात कही।
समापन समारोह में निप्रो मण्डल, दिलीप सरकार, गौरव मण्डल, अमिताभ सरकार, सपन राय, ओमियो विश्वास, ज्योतिष राय, उत्तम मण्डल, उत्तम सरकार, अहिल्या सरदार, तुषार सरकार, सौरभ, ईश्वर, जीवन विश्वास, गुरूचंद ढाली, दिनेश मण्डल, शंकर, सुरेश बजाज, जयदेव मुखर्जी, विजय मण्डल, सुनील चुघ, अशोक यादव, रमेन विश्वास, करन सिंह, चुघ, पप्पू, राजेश मण्डल, आदित्य टिकेदार, मनोज बाला, निमाई मण्डल, सिद्धांत सरकार, सपन टिकेदार, काला चंद सरदार, कृष्णा हाल्दार, गुरूदास राय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
नोट- समाचार और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें, सम्पादक गोपाल सिंह गौतम रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, मो.9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित