कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों का जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

रुद्रपुर। सहकारी प्रंबंध संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों हेतु भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम राज्य भंडारण निगम परिसर गदरपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम के बारे में उपस्थित कृषक, मिलर्स और व्यापारियों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
कार्यक्रम में सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के प्रवक्ता डॉ आई ए खान, राज्य भंडारण निगम के प्रबंधक राकेश दुबे, राइस मिल संगठन के अध्यक्ष अमित नारंग, ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को अॉपरेटिव बैंक गदरपुर की शाखा प्रबंधक श्रीमती सुमन देव, बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव, बैंक के सचिव महाप्रबंधक संदीप कुमार ने क्षेत्रीय कृषकों एवं मिलर्स को संबोधित किया एवम् अपने अन्न, कृषि उपज आदि का स्थानीय वेयरहाउस में भंडारण कर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूसुफ अली, जाकिर हुसैन, ताज मोहम्मद, कपिल, पवन, विजय, गोपाल, नागेन्द्र सहित कई कृषक भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक