25 वाहनों का चालान, चार किये सीज, 2 लाख का वसूला जुर्माना

रुद्रपुर। चलाए जा रहे वाहनों के कागजों की चैकिंग अभियान में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर महतोश क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, एआरटीओ निखिल शर्मा, तहसीलदार लीना धामी, और परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 25 वाहनों के चालान किए गए, 4 वाहनों को सीज किया गया, और लगभग 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों और मालिकों में नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। एआर टीओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह अभियान चलाए जाएंगे।
अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य भी किया गया, जिससे रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके। यह कदम सड़क पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाया गया। जिला प्रशासन की इस सख्त और संगठित पहल ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मोबाइल नंबर 992755 5090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक