चार स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में चल रहा आमरण अनशन 16 वें दिन भी जारी
रुद्रपुर। डॉल्फिन कंपनी सिडकुल पंतनगर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड की 4 स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में चल रहा आमरण अनशन आज 16 वें दिन भी जारी रहा।
डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि गाँधी पार्क रुद्रपुर में अनशन पर बैठी पुष्पा और प्रेमवती की स्थिति कल से ही बहुत ज्यादा नाजुक बनी हुईं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज भी उनका मेडिकल परिक्षण नहीं किया है। इसी तरह से जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी भी ड्रिप आदि कुछ भी नहीं चढ़ाने दे रहीं है। किन्तु सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान हेतु कोई भी पहल नहीं की गईं है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन और सरकार की इस घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण कभी भी कोई अप्रिय वारदात घटित हो सकती है।
डॉल्फिन मजदूर संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि अपर जिलाधिकारी और उपश्रमायुक्त डॉल्फिन कंपनो मालिक की कठपुतली बने हुए हैं। उपश्रमायुक्त द्वारा हमारे धरना स्थल पर अविधिक रूप से नोटिस जारी करके निर्देश जारी किया गया कि 40 मजदूरों को पुनर्नियुक्ति करके प्रोबिशनरी के रूप में ड्यूटी पर भेजा जाये। स्थाई श्रमिकों की प्रोबिशनरी के तहत पुनर्नियुक्ति स्वीकार करने हेतु निर्देश जारी करना पूर्णतः अविधिक कृत्य है। उन्होंने आगे कहा कि जो कि उपश्रमायुक्त खुद कर रहे हैं। जबकि उक्त श्रमिकों की सेवा समाप्ति हेतु सेवायोजक द्वारा आज एक भी कोई आदेश जारी नहीं किया है। और किसी भी श्रमिक को अंतिम भुगतान भी चुकता नहीं किया गया है। आगे कहा कि इस बार भी कंपनी मालिक ने कई मजदूरों को बोनस नहीं दिया है और जिनको दिया है उनको भी 8.33% की दर से भी बहुत कम बोनस दिया है. कई को तो 3366 रुपये ही बोनस दिया है।
कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा कि यह कैसी बेरहम और बेदर्द सरकार है कि इन्हें 4 अनशनकारी माहिलाओं के जीवन की बिल्कुल भी चिंता नहीं बल्कि सिर्फ पूँजीपतियों की ही चिंता है। उन्होंने कहा कि वो शीघ्र ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या जी और विधायक खटीमा भुवन कापड़ी जी को अनशन स्थल पर लेकर आएँगी। आमरण अनशन कारी महिलाओं की प्राण रक्षा करने और मजदूरों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी निर्णायक कदम उठाएगी।
अनशन स्थल पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण भसीन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, जिला प्रवक्ता कांग्रेस जिला कमेटी साजिद खान, जिला कांग्रेस कार्यालय सचिव मनोज कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सभासद उमर अली और निसार अहमद, कांग्रेस अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामप्रसाद जी,कांग्रेस निवर्तमान पार्षद अशफ़क़ अहमद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मोनिका ढाली,कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी जी, दिनेश मौर्या जी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार जी, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल नगर उपाध्यक्ष सुमित रॉय एवं अन्य नेतागण, मजदूर नेता सुदर्शन शर्मा और अरविंद सक्सेना, कांग्रेस नेता आजम खान, डॉक्टर सुमित रॉय, निसार अहमद, सरोज रानी, रविन्द्र गुप्ता, सरला, गोपाल कसीन, मनोज कुमार सिंह आदि लुकास मजदूर संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुन्याल और अन्य साथी, हेंकल मजदूर संघ के मनोज बसेड़ा और मनोज पुनेठा, इंकलाबी मजदूर केंद्र के कैलाश भट्ट, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) से दिनेश चंद्र आदि साथी उपस्थित हुए और हमें समर्थन दिया। साथ में पिंकी, सुनीता, प्रेमवती, कमलेश देवी, रचना, रामबेटी, देव कुमार, आकाश, सोनू, ललित, बिक्की सहित बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति ललित कुमार ने जारी की।
समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें, संपादक गोपाल सिंह गौतम, मोबाइल नंबर 992755 5090



Comments
Post a Comment