आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुईं है

डॉल्फिन कम्पनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड) में बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांगों को लेकर गाँधी पार्क रुद्रपुर में पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत कल से ही बहुत नाजुक बनी हुईं है| पिंकी गंगवार चक्कर आने से बार बार बेहोश हो जा रहीं हैं, उल्टियां कर रहीं है| किन्तु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका मेडिकल परिक्षण भी नहीं किया जा रहा है| जो कि घोर लापरवाही है और अनशन कारी महिलाओं के साथ में कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है|
👉डॉल्फिन मजदूर नेता पिंकी गंगवार ने कहा कि अब वो बहुत अधिक कमजोरी जरूर महसूस कर रहीं हैं और उनका इस समय स्वास्थ्य चाहे बहुत ख़राब हो किन्तु उनका संकल्प और होंसला बिल्कुल भी कमजोर नहीं हुआ है और आख़िरी सांस तक लड़ेंगी| उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को खुला पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनकी डबल इंजन की सरकार में ऐसा रामराज्य क़ायम हो चूका है कि हम मजदूर महिलाओं को बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है| कि उनके रामराज्य में महिलाओं की इतना ज्यादा सम्मान हो रहा है कि अपर जिलाधिकारी द्वारा पत्रकारों को खुलेआम यह कहा जा रहा है कि डॉल्फिन की तीन चार आमरण अनशन कारी महिलाओं की मौत हो भी गईं तो इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि भारत की जनसंख्या बहुत ज्यादा है| कि आपके रामराज्य में भाजपा के स्थानीय विधायक सार्वजनिक रूप से हमारे धरने में और फोन पर आठ -दस बार भाषण देकर वचन देते रहे कि दो तीन दिन में समस्या हल कर दी जायेगी और गिरगिट से भी ज्यादा तेजी से रंग बदलकर अपनी बातों से पलट जाते हैं|कि आपके इस रामराज्य में प्रदेश के श्रम मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी हम मजदूरों के प्रति बुरी तरह से लापरवाह, बेदर्द और निरंकुश बने हुए हैं| हमारे श्रममंत्री जी के पास हम मजदूरों से मिलने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है और कंपनी मालिकों के लिए समय ही समय है| मैं जीवन से बहुत ज्यादा प्यार करती हूँ किन्तु यदि मुझे मजदूर भाई बहनों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण भी गवाने पड़े तो मैं इसके लिए भी तैयार हूँ| ऐसे में यदि मुझे कुछ हो गया तो अपनी इस बहिन की अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए मेरा अंतिम संस्कार सूबे के श्रम मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के खटीमा स्थित आवास पर ससम्मान करना सुनिश्चित करें|
👉डॉल्फिन मजदूर संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि आमरण अनशन कारियों की प्राण रक्षा हेतु 28 अक्टूबर 2024 को गाँधी पार्क रुद्रपुर में दोपहर 2:00 बजे से श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर, संयुक्त किसान मोर्चा, आम आदमी पार्टी और डॉल्फिन मजदूर संगठन के बैनर तले मजदूर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है|जिसमें डॉल्फिन -लुकास -हैंकल सहित सभी पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने को आवाज़ बुलंद होगी| इस हेतु आज श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर की डॉल्फिन आमरण अनशन स्थल पर संयुक्त बैठक हुईं| जिसमें पंचायत के भब्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया और इस हेतु जिम्मेदारियों का वितरण किया गया|
श्रमिक संयुक्त मोर्चा आज हुईं बैठक में श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी, मजदूर सहयोग केंद्र (CSTU) के मुकुल,इंकलाबी मजदूर केंद्र के कैलाश चंद्र व दिनेश चंद्र, CNG टैम्पू यूनियन अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास, करोलिया लाइटिंग इम्प्लाइज यूनियन के हरेन्द्र सिंह, रॉकेट रिद्धि सिद्धि यूनियन से सुरेंद्र सिंह, लुकास टी वी एस मजदूर संघ से बसंत गोस्वामी, हेंकल मजदूर संघ के शेखर जोशी, CPI (ML) के ललित मटियाली, आम आदमी पार्टी से किरन पांडे विश्वास और सतपाल सिंह ठुकराल, इंटरार्क मजदूर संगठन से सौरभ कुमार आदि साथी शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित