विभिन्न मांगों को लेकर बिदुखत्ता वासियों ने सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मण धपोला
लालकुआं। 21 फरवरी को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल जनपद की तहसील लालकुआं के क्षेत्र बिन्दुखत्ता में बिन्दुखत्ता संघर्ष समिति के बैनर तले एक विशाल धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को भेजा गया।
शहीद स्मारक से तहसील लालकुआं तक विशाल प्रदर्शन किया गया शहीद स्मारक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।
ज्ञापन में मांग की गई बिदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाए, आवारा पशुओं से निजात दिलाया जाए और खेल स्टेडियम का शीघ्र निर्माण कराया जाए, लालकुआं पेपर मिल से निकलने वाले दूषित पानी से निजात दिलाया जाए आदि विभिन्न मांगों को साथ 10 सूत्रीय ज्ञापन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भेजा गया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पुर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाकपा माले के कैलाश पांडेय इन्द्रेश मैखुरी, विमला रौठाड़, कांग्रेस से धरचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पुर्व विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद कुंजवाल ने सभा को सम्बोधित किया व स्थानीय कार्यकताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित