ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों एमपेक्स के सचिवों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रुद्रपुर। नाबार्ड की सॉफ्टकोब योजना के अन्तर्गत सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के तत्वावधान में ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (एमपेक्स) के सचिवों/आंकिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के सभागार में आज दिनांक 17-02-2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने समितियों के व्यवसाय प्रबंधन एवम् बिजनेस को बढ़ाने के तरीकों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण शिविर में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री सुरेश सिंह नपल्च्याल ने समितियों आर्थिक उत्थान एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरि सिंह यादव ने समितियों की बेलेंस शीट, वर्किंग स्टेटमेंट, लेखांकन पद्धति, कॉर्पस फंड का निर्माण एवम् इसका समितियों के ग्रामीण बचत केन्द्रों में उपयोग के सम्बन्ध में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह के द्वारा समितियों की समस्यायों का वर्णन एवम् उसके समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया। कुछ प्रतिभागियों द्वारा अन्य प्रदेशों की समितियों के अध्ययन भ्रमण कराने की मांग रखी। प्रशिक्षण के समापन पर सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के निदेशक अनिल कुमार तिवारी द्वारा अपने समापन संबोधन में बैंक एवम् सभी के सहयोग की सराहना की एवम् सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस प्रशिक्षण में जिले की सभी पैंतीस समितियों के प्रशिक्षार्थी भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित