जिलाधिकारी ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों की समीक्षा

रूद्रपुर 13 दिसम्बर 2023- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम में जन सहभागिता बढ़ाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जन सहभागिता बढ़ाने के साथ ही पात्र व्यक्तियो को मौके पर ही लाभांवित किया जाये तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके व्यक्तियों के भी अनुभव साझा किये जाये। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के विकास खण्डों के क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपने विभागीय स्टॉल लगाते हुए विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए ग्राम पंचायतवार आयोजित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों को विरासतन के मामले मौके पर ही निस्तारित करने, चिकित्सा विभाग को आयुष्मान कार्ड बनवाने, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था कराने, पुलिस विभाग को यातायात तथा नशे के प्रति जागरूक करने, कृषि तथा सहकारिता विभाग को पात्र इच्छुक व्यक्तियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, पंचायतीराज तथा ग्राम्य विकास विभाग को गांव के संतप्तीकरण हेतु गांव में योजनाओं की प्राथमिकता सूची तैयार करने, पीएम आवास योजनान्तर्गत पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े अन्य विभागीय अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित