सामाजिक तत्व बच्चों को लगा देते हैं तस्करी पर करते हैं ब्लैकमेल इनसे सावधान रहने की जरूरत: सचिन पाठक

गदरपुर। बढ़ते बाल अपराधों की जानकारी के साथ-साथ उनके रोकथाम के बारे में स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुल्हा में बाल विवाह निधेष, वाल तस्करी पर रोक, किशोर न्यायालय अधिनियम, बाल श्रम पर रोक, बच्चों के यौन शोषण पर रोक, नशा उन्मूलन एवं अश्लीलता से दूर रहने आदि विषयों पर एक कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक ने स्कूली सभी बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों को कुछ और सामाजिक तत्व तस्करी में लगा देते हैं इसमें पकड़े जाने पर बच्चों को जेल जाना पड़ता है साथ ही छोटे-छोटे बच्चे आजकल नशा करने लगे हैं जिससे उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। छोटी-छोटी बच्चियों को बहला फुसला कर गलत रास्ते पर डाल देते हैं जिससे उनके परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। बच्चों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि फेसबुक पर आदि अनेकों अश्लील तरह की चीज आती हैं बच्चों को इन सबसे दूर रहना चाहिए। उन्होंने बच्चियों को सावधान करते हुए कहा कि किसी के चंगुल में न फंसे और अपने फोटो व वीडियो किसी को ना भेजें जिससे वह आपको ब्लैकमेल कर सके बच्चों को भी सावधान रहने की जरूरत है।
इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि आसामाजिक तत्व लोगों के द्वारा वीडियो कॉल करते हैं वह कॉल उठाते ही कट जाती है इसके बाद वह लोग आपके चेहरे का इस्तेमाल करके फायदा उठाने की कोशिश करते हैं इन सबसे इन सबसे दूर रहने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि आपको कोई भी किसी भी तरह से परेशान करे या इस्तेमाल करने की कोशिश करें तो तुरंत अपने स्कूल के अध्यापकों और अपने परिवार में अभिभावकों को बताना चाहिए जिससे कि गलत लोगों के चुंगल से बचा जा सके।
सभी से उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कानूनी मदद लेने के लिए आप प्राधिकरण की सहायता ले सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को संबोधित किया साथ ही प्राधिकरण के सचिव एवं समस्त पीएलवी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सैयद अख्तर हुसैन नबी एवं अध्यापक रोशनलाल, मोहनलाल विश्वकर्मा, उमेश कुमार जोशी आदि भोजनमाता सावित्री देवी, चंपा देवी एवं पीएलवी कमलेश गौतम, भीम सिंह, मीना, कुंवरसिंह व स्कूल के छात्र छात्राऐं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित