श्रद्धा और उत्साह के साथ गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह सम्पन्न*

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गांधी एवं शास्त्री जयंती मनायी गई । बैंक मुख्यालय में बैंक के स्थानीय डायरेक्टर श्री दिनेश चन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इसके उपरांत श्री शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का विशद वर्णन प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर बैंक के प्रांगण एवं आसपास सफाई भी की गई । इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ प्रबंधक/प्रभारी उपमहाप्रबंधक हरी सिंह यादव एवं कनिष्ठ शाखा प्रबंधक भगवान शरण त्रिपाठी ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र का विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया । इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा, प्रमोद मौर्य, हर्ष तिवारी, अजय कुमार सिंह , सी पी सेठी , निशांत सिंह , गोविंद सिंह, गौरव सिंह, नरेश चन्द्र, ललित चौहान , विजय कुमार वर्मा, श्रीमति सुमन देव, अमित कुमार, शुभम कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक