12 साल से गुमशुदा को किया बरामद पुलिस द्वारा गुमशुदा के परिजनों के चेहरों पर लोटाई मुस्कान
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा को तेसवानी फाउंडेशन धौलपुर रुद्रपुर से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
12 अक्टूबर 23 को अर्जुन सिंह ठाकुर पुत्र ठाकुर राम ठाकुर निवासी ग्राम मनोरा थाना खाते गांव जिला देवास मध्य प्रदेश ने थाना हाजा आकर बताया की मेरा पुत्र कांति लाल वर्ष 2013 मैं घर से गायब हो गया था जिसकी काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था परिजन अपने पुत्र की तलाश करते करते थक गए थे थाना कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा आज गुमशुदा कांति लाल उम्र 27 वर्ष को तेसवानी फाउंडेशन धौलपुर काशीपुर रोड रुद्रपुर से बरामद किया गया तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया गुमशुदा बालक दिमागी रूप से कमजोर है।
परिजनों द्वारा अपने पुत्र को सकुशल पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा पुलिस टीम को 1500 रुपए के इनाम की घोषणा की गई।

Comments
Post a Comment