रामनगर बार के अधिवक्ताओं द्वारा पूर्ण रूप से किया गया कार्य बहिष्कार

गणेश कुमार गगन की रिपोर्ट
रामनगर। दिनांक 8 सितंबर 2023 को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर रामनगर बार एसोसिएशन, द्वारा जनपद हापुड़ उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा निहत्थे अधिवक्तागणों पर लाठीचार्ज कर गंभीर रूप से चोटिल किये जाने बाबत आज रामनगर बार के अधिवक्ताओं द्वारा पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया गया तथा कोर्ट परिसर के बाहर ही धरना दिया गया तथा वही पर सभी अधिवक्तावो ने उत्तरप्रदेश पुलिस के इस निंदनीय कार्य पर उत्तर प्रदेश पुलिस पर जमकर बरसे पुलिस की इस तरह की अमानवीय कार्यप्रणाली से भारतवर्ष के समस्त अधिवक्तागणो में भारी रोष व्याप्त है।
रामनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणो की माग है कि दोषी पुलिस कर्मियों को अविलंब निलंबित कर अधिवक्तागणो पर झूठे मुकदमे को वापस ले, साथ ही साथ चोटिल अधिवक्ताओं का निशुल्क उपचार कर उचित मुआवजा देने की भी मांग की है यदि अधिवक्ताओं की उक्त मांगों को नहीं माना गया तो रामनगर के अधिवक्तागण व समस्त अधिवक्तागण पूरे देश में अनिश्चितकालीन कार्य वहिष्कार करेंगे।
धरने पर रामनगर के अधिवक्तागण बालम सिंह बिष्ट, जगतपाल सिंह रावत, ललित मोहन, ललित मोहन जोशी, गिरधर बिष्ट, ललित मोहन पांडेय, श्रीमती भागीरथी बेलवाल, जगदीश माशीवाल, एम0 एस0 मेहता, गणेश कुमार गगन, अजय रौतेला, हिमांशु अग्रवाल, दीवान गिरी, सिद्धार्थ अग्रवाल, दीप्ती खुल्बे, श्रीमती दीनू नेगी, श्रीमती ममता बिष्ट, श्रीमती मंजू पंत, श्रीमती सुनीता कन्नौजिया, अनिल शर्मा, अश्वनी लटवाल, मयंक अग्रवाल, शशि बलोदी, विक्रम भट्ट, भूपाल सिंह, जाकिर हुसैन, विनोद अन्जान, राजेश शर्मा, सुखदेव सिंह रामगरिया, धर्मेंद्र अग्रवाल, गणेश चंद्र, शोभित कश्यप, मनोज अग्रवाल, रवि चौधरी, संतोष देवरानी, रणजीत सिंह, सलीम खान, राशिद खान, आदि कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक