नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत उधमसिंहनगर पुलिस ने चलाया विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान।*

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में वृहद स्तर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्रीमती अनुषा बड़ोला* के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे
“नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत आज उधमसिंहनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान बाजार व टैक्सी स्टैण्ड पर जाकर वाहन चालकों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई तथा नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री डी0 एजिक्शन नम्बर- 14446 के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर- 112, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्ति सम्बन्धी शपथ दिलाई गई एवं ई-शपथ के बारे में जानकारी दी गयी।
*उधमसिंहनगर पुलिस का उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।*

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित