जनपद में 9वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रूद्रपुर 21 जून 2023- जनपद में 9वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सिटी क्लब रूद्रपुर में किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेयर रामपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी ने सिटी क्लब में आयोजित योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सभी ने 9वे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी डीएम विशाल मिश्रान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर लचीला व मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ने के साथ ही शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को दूर रखने व रक्त-सचांर को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी व्यक्तियों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।
इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ-साथ मन शांत रहता है।
नोडल अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एसके सोनी ने बताया कि इस बार इस बार 9वंे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ’’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ थीम पर मनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
सिटी क्लब में योग प्रशिक्षकों तरूण सिंह बगड़वाल, शीनम ठुकराल, अनुष्का ठुकराल, मनस्वी रायपा, दिव्या शर्मा द्वारा विभिन्न योग आसन कराए गए।
योग कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, एसपी मनोज कत्याल, चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित