पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की आम सभा संपन्न
*अब कार्यकारणी 101 की होगी*
*अगली बैठक 1 अप्रैल को,,,,कुंवर*
दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं
हल्द्वानी: आज पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की बैठक हीरानगर उत्थान मंच में संपन्न हुई ,बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया अब मंच की कार्यकारणी में 101 लोग शामिल किए जाएंगे। जिसकी अगली बैठक 1 अप्रैल शनिवार को की जाएगी, बैठक में बोलते हुए संस्थापक सदस्य हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि संस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना आवश्यक हो गया है,हमने पर्वतीय समाज को वचन दिया था मंच मैं अधिक से अधिक लोग कार्यकारणी मैं सामिल किए जायेंगे,
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की कार्यकारिणी में पहले 21 सदस्य थे अब इनकी संख्या 101 होगी,
जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया, आज की बैठक में कहा गया कि पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच मैं पर्वतीय समाज को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा, अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हम हमेशा मंच में सक्रिय भागीदारी करने वाले लोगों का सम्मान करते आए हैं और सम्मान करते रहेंगे।
पर्वतीय समाज के विभिन्न वर्गों से समाज के 101 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा, 21 वरिष्ट लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जायेगा,अब मंच के नवंबर मैं होने वाले आम चुनाओं पर निर्णय 101सदस्यीय कार्यकारणी आगामी 1 अप्रैल की बैठक मैं लेगी,बैठक मैं पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच को बचाने के लिए संकल्प लिया गया,कहा कि मंच मैं किसी भी प्रकार का कब्जा नही होने दिया जाएगा,आज की बैठक में प्रमुख रूप से भागीदारी करने वालों में महासचिव मुकेश शर्मा, राहुल छिमवाल, माधो सिंह देवपा, दीप चंद्र पाठक, सुशील उनियाल, खड़क सिंह बगड़वाल, कमल जोशी, वीरेंद्र गुप्ता, कमल जोशी, पृथ्वी पाल सिंह रावत , डॉक्टरकेदार पलड़िया, सुशील भट्ट, जया कर्नाटक ,त्रिलोक बनौली, संदीप भेंसोड़ा, राजेंद्र सिंह फर्सवान, ,प्रेम सिंह परिहार, प्रताप सिंह चौहान, भुवन चंद्र जोशी , ललित सिंह बिष्ट ,शोभा बिष्ट , बी डी पाठक, रत्ना श्रीवास्तव ,मधु सांगुड़ी, मदन तिवारी, नवीन वर्मा, श्याम सिंह नेगी, मधु सांगुड़ी , देवेंद्र तोलिया, जया कर्नाटक, भुवन जोशी रंग कर्मी, गोपाल सिंह बिष्ट, लीलाधर पांडे, पुरन भंडारी, किरन भंडारी, विनोद दानी
,आदि लोग सम्मिलित थे


Comments
Post a Comment