ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में प्रशिक्षण जारी

रुद्रपुर। 01 मार्च को भी ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारियों का संगठनात्मक विकास पहल (ओ डी आई) के अन्तर्गत प्रशिक्षण तीसरे दिन जारी रहा l जिले की बैंको की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने बैंक के व्यवसाय में वृद्धि एवं विकास के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की एवम् अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दान सिंह रावत, बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत, बैंक ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के उप महाप्रबंधक संजीव रमण एवम् उप महाप्रबंधक श्रीमती सुमन शुक्ला ने बैंक के विकास एवम् लाभार्जन के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर नाबार्ड के जिला प्रबंधक राजीव प्रियदर्शी, बैंक के सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह, उप महाप्रबन्धक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव, संजय कुमार शर्मा, रेशम सिंह, सुषमा, हर्ष तिवारी, सूरज सिंह मेहता, ममता भट्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक