ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक मैं 6 दिन चलने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के तत्वावधान में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया l बैंक सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह द्वारा बुके देकर बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान के उपमहाप्रबंधक संजीव शरण एवं श्रीमति सुमन शुक्ला का स्वागत किया।
बर्ड की टीम द्वारा पूर्वी रुद्रपुर सहकारी समिति बगवाड़ा का भी निरीक्षण किया गया l अपराह्न में बर्ड लखनऊ की टीम ने जनपद ऊधम सिंह नगर के सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ संगठनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। सहकारिता पर विशेष जोर देते हुए बताया गया की सहकारिता समितियों के साथ-साथ इससे जुड़े जनता को इस तरीके से लाभ पहुंचाया जाए साथ ही सहकारिता विभाग की आर्थिक मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य एवं बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित