नशा से दूर रहने और कानूनी जानकारी के साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का किया प्रचार

गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के आदेश अनुसार आदेश संख्या 66/2022-23 के अनुपालन में गांव-हरिदासपुर आंगनबाड़ी में 21 जनवरी को समय 11ः00 बजे से तहसील गदरपुर की टीम संख्या - 11 के द्वारा विषय-नालसा (नशा पीड़ितों एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पैनल लायर रेखा दास ने ग्रामीणों को नशें के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारें में बताया लोगों से अपने बच्चाों पर ध्यान रखने का आग्रह करते हुऐं उपस्थित युवक-युवतियों सहित जनता से नशे से दूर रहने को कहा उन्होनें बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति पहले कम कम नशा करता है बाद में उसको आदत लग जाती है वह नशे का बीमार हो जाता है और वह अपना सब कुछ बरबाद कर देता है धन भी नष्ट करता है साथ में सामाजिक सम्मान भी नहीं होता है। इसके इलावा 11 फरवरी को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व टेली लॉ, से सम्बंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ गांव-गांव में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया।
इस अवसर पर पीएलवी कमलेश गौतम, मीना, आगनबाड़ी कार्यकत्री मैना देवी, सीमा हल्दार के साथ ही शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित