बच्चों को कराई गई ऑनलाइन प्रतियोगिता दिए गए प्रमाण पत्र

गदरपुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा विधिक कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा गदरपुर तहसील के विभिन्न स्कूलों में ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव सचिन पाठक के आदेश में तहसील गदरपुर की पराविधिक टीम संख्या 11 के द्वारा 28 जनवरी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अन्तर्गत आँनलाइन प्रतियोगिता का प्रतिभाग किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाना है।
सरस्वती विघा मंदिर इंटर कालेज गदरपुर, सिटी माॅडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय बराखेडा़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमपुर, जिज्ञासा उच्च माध्यमिक विद्यालय गूलरभोज, राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय गूलरभोज के स्कूल कालेज में जाकर प्रधानाध्यापको की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों से आँनलाईन प्रतियोगिता कराई गई।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन कराई जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार चैंपियन घोषित कर प्रियंक कानूनगो अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के द्वारा प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन दिए गए यह चैंपियनशिप आयोग के 18 वें स्थापना दिवस पर आयोजित की गई है।
प्रतियोगिता के अवसर पर नंदकिशोर प्रभारी प्रधानाचार्य, सतीश बत्रा प्रधानाचार्य, महेश कुमार प्रधानाचार्य, गीता रानी प्रधानाचार्य, केके गरसारी प्रधानाचार्य एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बृजेश त्रिपाठी सहित विद्यालयों के अध्यापक एवं अध्यापकों ने बच्चों को ऑनलाइन प्रतियोगिता कराने में प्रतिभाग किया। पीएलबी टीम मैं कमलेश गौतम, मीना उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित