बिष्ट का हुआ चांदी का मुकुट पहनाकर के स्वागत

लालकुआं। यहां भारतीय जनता पार्टी लालकुआं मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के सम्मान समारोह के दौरान पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट का भाजपा नेताओं एवं क्षेत्र के खनन व्यवसायियों ने बिंदुखत्ता में 16 वर्ष बाद विद्युतीकरण का कार्य पुनः शुरू करवाने तथा गौला नदी की खनन लीज विस्तारीकरण करवाने पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने धन सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया, तथा उनसे अपेक्षा की कि वह पार्टी की बेहतरी के लिए दिन रात एक करके जी तोड़ मेहनत करेंगे।
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक छोटे बड़े काम के लिए वह 24 घंटे तत्पर रहेंगे, कोई भी कार्यकर्ता उनसे फोन पर संपर्क करेगा तो वह उसके साथ सदैव खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट को भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के खनन व्यवसायियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें सम्मानित किया, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के प्रमुख खनन व्यवसाई दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि विधायक डॉ बिष्ट के कुशल नेतृत्व में जहां गौला नदी में केंद्र सरकार द्वारा खनन लीज विस्तारीकरण की अवधि 1 माह के लिए बढ़ा दी, वहीं उन्होंने उच्चतम न्यायालय में अपनी ओर से जबरदस्त पैरवी कर बिंदुखत्ता विद्युतीकरण मामले को निस्तारित करते हुए 16 वर्ष बाद पुनः बिंदुखत्ता क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ करवाया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित