सीडीओ की अध्यक्षता में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने हेतु बैठक संपन्न

रूद्रपुर 21 जनवरी 2023- मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में 25 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु विकास भवन सभागार में आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में 25 जनवरी 2023 को समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी कार्यालयों/शिक्षण संस्थानों/तहसील/विकास खण्ड/स्थानीय निकाय कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव के रूप मे मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में अपरान्ह् 01ः00 बजे से आरम्भ करते हुए ’’मैं भारत हूँ’’ गीत का प्रसारण करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित शपथ दिलाई जायेगी। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) को मतदाता दिवस से सम्बन्धित कार्यक्रम मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम, रूद्रपुर में आयोजित कराने के निर्देश दिये।
उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों निर्देश दिये कि कोविड के नियमों को ध्यान रखते हुए समस्त प्रिन्ट, टी0वी0, रेडियो विज्ञापन, शोसल मीडिया अभियान क्षेत्रीय कायक्रमों एवं पारस्परिक संचार को सम्मिलित करते हुए समस्त कार्यक्रम आयोजित किये जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु थीम ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ " Nothing Like Voting, I Vote for Sure" का विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों में प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें नये पंजीकरण करवाये जाने वाले व्यक्तियों को उचित सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्र पर उपस्थित समस्त व्यक्तियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस संबंधी शपथ दिलवायी जायेगी साथ ही शपथ की प्रति का वाट्सअप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाये। उन्होने सहायक नोडल अधिकार स्वीप को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा प्रेषित ’’मैं भारत हूँ’’ गीत का प्रसारण जनपद के अन्तर्गत सिनेमा हाॅल/थियेटरों में सार्वजनिक सेवा संदेश के रूप में प्रदर्शित करवायें। मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी विजिय तिवारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त बी0एल0ओ0 के माध्यम से ’’मैं भारत हूँ’’ गीत के लिंक का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक परिवार जनों तक सम्ब्न्धित वाट्स्प ग्रुप के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त गीत का प्रचार समस्त स्कूलों/कालेजों एवं शिक्षण संस्थानों आदि में भी किया जाये। उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त गीत समस्त नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों के माध्यम से कार्यालयो एवं कूडा़ उठाने वाले वाहनों में भी चलाने हेतु पत्राचार करें। उन्होने सम्ब्न्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिडकुल में औद्योगिक संस्थानों में भी गीत एवं शपथ दिनाई जाये।
इस अवसर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी ऐके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, सीओ आरसी मठपाल सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित