आदिवासियों को बताए गए उनके अधिकार विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया शिविर का आयोजन

गदरपुर। आदिवासियों के अधिकार एवं उनके प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाओं के बारे में एक शिविर का आयोजन किया गया शिविर में बताया गया कि आदिवासियों के लिए क्या क्या अधिकार दिए गए हैं उनको क्या विशेषाधिकार हैं और उनके लिए कानून में क्या-क्या प्रावधान किया गया है इन सब की विस्तार पूर्वक जानकारी शिविर के माध्यम से ग्राम वासियों को दी गई।
23 सितम्बर को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर आदेश के अनुपालन में तहसील गदरपुर के गांव केवलगंज में आंगनबाड़ी केंद्र में 11:00 से नालसा (आदिवासियों के अधिकारों एवं उनके प्रवर्तन के लिए विधिक सेवायें ) योजना-2015 बिषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की ओर से दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा कार्यकत्री पी.एल.वी. राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, कुवंर सिंह, प्रेम सिंह, मीना, भीमसिंह, मनोज सक्सेना उपस्थित रहे। शिविर में दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक