अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर दी अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी

गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर प्राविधिक गदरपुर द्वारा हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन शिविर में लोकतंत्र से संबंधित अधिकार व कर्तव्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। 15 सितंबर 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के आदेश के अनुपालन में तहसील गदरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक विरेंद्र वर्मा के सहयोग से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पराविधिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पैनल लॉयर मंजू सरकार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस के विषय पर समय प्रातः 9:00 बजे से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र के बारें में बच्चों को जागरूक किया गया कि लोकतंत्र में हमारे क्या अधिकार हैं और लोकतंत्र के प्रति हमारे क्या कर्तव्य हैं आदि विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई लोकतंत्र मैं जनता का शासन जनता के लिए जनता द्वारा संचालित किया जाता है जनता लोकतंत्र में सरकार चलाने के लिए वोट के द्वारा अपना प्रतिनिधि चुनती है वे जनता की आवश्यकता अनुसार कानून पारित कर आते हैं और सरकार का संचालन करते हैं।
साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की ओर से दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर में अध्यापिका चन्द्रमा देवी मैडम, अनुराधा मैडम, एवं पीएलवी राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, मीना, कुवरसिहं, प्रेमसिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित