जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर संपन्न दी जनता को जानकारी
गदरपुर। ग्राम पंचायत धनपुर विजयपुर के गांव महावीर नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के प्रभारी सचिव के आदेशानुसार शिविर आयोजित किया गया।
गांव महावीर नगर प्रातः 9:00 बजे से वाणिज्यिक न्यायालय के लाभ एवं भूमिका बिषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में लोगों को वाणिज्यिक न्यायालय के लाभ एवं भूमिका के बारें में जागरूक किया गया। और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की ओर से दी जाने वाली विधिक सेवाओ की जानकारी दी गई।
इस शिविर में पैनल लॉयर मंजू सरकार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता व पी.एल.वी.राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, कुवंर सिंह, प्रेम सिंह, मीना उपस्थित रहे।
इस शिविर में काफी लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments
Post a Comment