बरैहनी रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी गौतम को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित

कालाढूंगी - तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के बरहैनी रेंज को विगत कई वर्षों से संभाल रहे तेज तर्रार वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम को इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को देहरादून मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा वही वनसेवा देते वन संरक्षण व वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने के एवज में उन्हें यह सम्मान दिया जाना है पूरे कुमाऊं से वो अकेले ऐसे वन क्षेत्राधिकारी हैं जो 15 अगस्त को सम्मानित होंगे। प्रमुख वन संरक्षक द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा रेंजर गौतम को वन एवं वन्यजीव क्षेत्र में उत्कृष्ट व साहसिक कार्य करने में पहले भी कई बार शासन व विभागीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। रिपोर्ट, दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं मंडल

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित