कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह
रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बीच शर्मा दंपति ने हवन किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर उनके कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया एवम कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा नें नारियल फोड़कर एवं जिला महासचिव सुधीर गाबा ने मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं को इस पूरे चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया । इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर के सभी कार्यकर्ताओं को श्रीमती मीना शर्मा के पक्ष में जुट जाना चाहिए ताकि यह सीट भी कांग्रेस के पक्ष में आ जाए । इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, 4600 ग्रेड पे आदि मुद्दे भाजपा सरकार की विदाई तय कर देंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा नें कहा कि यह चुनाव उनका चुनाव नहीं है बल्कि एक एककार्यकर्ता काचुनाव है देवताओं के वह मेहनत के जोर पर चुनाव लिखा जाएगा और चुनाव के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता को बहुत ही सम्मान दिया जाएगा हर कार्यकर्ता के हितों की रक्षा की जाएगी रुके हुए विकास कार्य को प्रारंभ किया जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लाई जाएगी । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पन्त, संजीत विश्वास, पार्षद मोनू निषाद, राजेश कुमार, सौरभ शर्मा, सुशील मंडल, कैलाश राठौर, मोहन राठौर, सुरेश गौरी, अमित मिश्रा, मोहन भारद्वाज, चौधरी इंद्रपाल, अतुल कविराज अजय यादव, सुदर्शन शर्मा, आनंद शर्मा, रंजीत तिवारी, चेतन भट्ट, आंगन लाल शर्मा, आदि उपस्थिति थे।
रिपोर्टर - सूरजसिंह कश्यप, रुद्रपुर

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित